छत्तीसगढ़

शीतलहर एवं पाला की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह

शीतलहर एवं पाला की स्थिति में सावधानी बरतने की सलाह

कांकेर – नगर सेना मुख्यालय अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाऐं तथा राज्य आपदा मोचन बल छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले में शीतलहर एवं पाला की स्थिति उत्पन्न होने पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। कार्यालय जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना कांकेर द्वारा शीतलहर एवं पाला की स्थिति में सावधानियाॅ बरतने की सलाह देते हुए जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि शीतलहर के समय जितना संभव हो घर के अंदर रहें, अति आवश्यक कार्य होने पर बाहर निकलें। मौसम से संबंधित समाचार व आपातकाल के संबंध में जारी समाचारों को ध्यान से सुनें। वृद्ध व्यक्तियों का ध्यान रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें। ऐसे आवास का उपयोग करें जहां तापमान सही रहता हो, आवश्यकतानुसार गर्म पेय पीते रहें। बिजली का प्रवाह अवरूद्ध होने की स्थिति में फ्रीज में खाने के सामान को 48 घंटे से अधिक न रखें, शीतलहर से बचाव हेतु टोपी या मफलर का भी उपयोग किया जा सकता है अथवा सिर व कान ढंककर रखें, यदि कोरोसिन व कोल के हीटर का उपयोग करते हैं तो गैस व धुंऐ निकलने लिए रोशनदान की व्यवस्था रखें। स्वास्थ्यवर्द्धक खाने का उपयोग करें, यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे जैसे-नाक, कान, पैर, हाथ की उंगलियां आदि लाल हो तो तत्काल स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लें। असामान्य तापमान की स्थिति, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में परेशानी हो तो ऐसी स्थिति में तत्काल स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लेवें।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button