छत्तीसगढ़

हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का चयन ट्रायल 18 से 20 फरवरी तक

हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी का चयन
ट्रायल 18 से 20 फरवरी तक

कांकेर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आगामी वित्तीय वर्ष से बिलासपुर में खेलों इंडिया योजनांतर्गत खेलों इंडिया स्टेट सेंटर आॅफ एक्सीलेंस प्रारंभ किया जा रहा है, जिसमे हाॅकी, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी के आवासीय अकादमी एवं रायपुर में राज्य स्तरीय हाॅकी एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी की आवासीय खेल अकादमी आरंभ किया जा रहा है। रायपुर एवं बिलासपुर दोनों खेल अकादमी में 09 से 17 वर्ष आयुवर्ग के बालक एवं बालिकाओं को हाॅकी तीरंदाजी एवं एथलेटिक्स में प्रवेश दिया जायेगा। चयनित खिलाड़ियों को निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक व्यय, खेल परिधान, प्लेंईग किट, दुर्घटना बीमा आदि सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी। प्रभारी खेल अधिकारी श्री संजय जैन ने जानकारी दी है कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल मैदान में 18 से 20 फरवरी तक प्रातः 8 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिला स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित बालक-बालिकाओं को राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में सम्मिलित किया जायेगा। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेने हेतु आने-जाने का व्यय खेल विभाग द्वारा वहन किया जायेगा।
जिले के ऐसे खिलाड़ी बालक एवं बालिकाएं जिनकी आयु 09 से 17 वर्ष के है तथा जो बिलासपुर एवं रायपुर की खेल अकादमी में प्रवेश लेने के इच्छुक हैं, वे अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, जाति एवं पूर्ण पता, मोबाईल नम्बर, खेल का नाम एवं अपने अभिभावक की सहमति पत्र की जानकारी प्रस्तुत कर कार्यालय खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण, इंडोर स्टेडियम भवन नरहरदेव खेल मैदान के पास कांकेर में अपना पंजीयन 15 फरवरी तक करा सकते है। अधिक जानकारी के लिए प्रभारी खेल अधिकारी श्री संजय जैन का मोबाईल नंबर 9981064494 से संपर्क कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button