छत्तीसगढ़

Kondagaon police: अपहरण कर नाबालिग से अनाचार का प्रयास करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

कोंडागांव। थाना फरसगांव क्षेत्र में रहने वाले नाबालिक लड़की को दिनांक 04.07.2020 को मिथुन सोरी निवासी उड़ीदगांव ने चाकू दिखाकर डरा धमका कर मोटर सायकिल में बिठाकर ग्राम भुतबेड़ा, थाना शोभा, जिला गरियाबंद के जंगल में ले जाकर उसके कपड़े को फाड़कर अनाचार करने का प्रयास कर रहा था, कि तभी नाबालिक लड़की के चिल्लाने पर गांव वालें के पहुॅचने से आरोपी मिथुन सोरी मोटर सायकिल को लेकर फरार हो गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

http://sabkasandesh.com/archives/68273

पुलिस अधीक्षक जिला कोण्डागांव सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव, अनन्त कुमार साहू एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना फरसगांव एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर फरार आरोपी मिथुन सोरी कीे पता तलाश की जा रही थी। घटना कारित कर आरोपी मिथुन सोरी फरार चल रहा था, जिसे थाना माकड़ी, विश्रामपुरी, केषकाल क्षेत्र में संयुक्त टीम के द्वारा लगातार पता-तलाष की जा रही थी कि जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी थाना विश्रामपुरी के ग्राम टेवसा में छिपा हुआ है, सूचना पर संयुक्त टीम के द्वारा ग्राम टेवसा में घेराबंदी किया जाकर आरोपी मिथुन सोरी उम्र 25 वर्ष साकिन उड़ीदगांव को हिरासत में लिया गया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं चाकू बरामद किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जावेगा।

प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी करने में थाना प्रभारी विनोद साहू उप निरीक्षक विवके सेंगर, सहायक उप निरीक्षक दिनेष ठाकुर, राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक उमेष बाघमारे, आरक्षक सलीम तिग्गा, आर. अन्नी लाल नेताम, आर. दानेन्द्र यादव एवं सायबर सेल के लुूमन सिंह भण्डारी, जितेन्द्र मरकाम एवं अजय श्रीवास्तव की विषेष भूमिका रही है।

http://sabkasandesh.com/archives/68365

http://sabkasandesh.com/archives/68372

http://sabkasandesh.com/archives/68378

http://sabkasandesh.com/archives/68386

Related Articles

Back to top button