दशहरा को देखते हुए 20 सितंबर तक राशन बांटने का निर्देश

रांची। विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी रांची मोनी कुमारी ने 10 सितंबर, 2024 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित अपने कार्यालय कक्ष में रांची शहरी क्षेत्र के एम.ओ. सभी एजीएम एवं डीएसडी के साथ, सभी राशन लाभुकों को सही समय पर राशन मिलें इसको लेकर समीक्षा बैठक की।
विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी द्वारा सभी सम्बंधित पदाधिकारी को समय पर राशन वितरण करने का निर्देश दिया। दशहरा पर्व को देखते हुए 20 सितंबर 2024 तक राशन वितरण सुनिश्चित कराने को कहा गया।
उन्होंने विशेष रूप से कहा की राशन देने पर अनियमियता पाए जाने पर राशन डीलरों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी राशन सम्बंधित शिकायत पाए जाने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए जांच की जायेगी। जांच में की गई शिकायत सही पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें




