छत्तीसगढ़

मुरारी पारा स्कूल में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया

कोंडागांव । दिनांक  21/2 /2019 को शासकीय प्राथमिक शाला मुरारी पारा बड़े बेंद्री में संस्था प्रभारी श्री पवन कुमार साहू शिक्षक श्री सुखदेव भारद्वाज श्रीमती उत्तरा साहू एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का आयोजन किया गया । इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को मातृभाषा के महत्व के बारे में जानकारी दिया गया तथा अधिक से अधिक मातृभाषा का ही उपयोग करने की सलाह दी गई । मातृभाषा दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा हिंदी भाषा का वाचन कर कविता एवं कहानियां सुनाई गई तथा शिक्षकों द्वारा राष्ट्रकवि श्री माखनलाल चतुर्वेदी की कविता मुझे तोड़ लेना वनमाली उस राह में तुम देना फेंक। मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक । कविता का वाचन करते हुए उनके भावार्थ समझाएं गया तथा स्थानीय बोली के जगह मातृभाषा पर ही घरों में भी अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी गई ताकि मातृभाषा के प्रति देश प्रेम की भावना जागृत हो सके।

सबका संदेस ब्यूरो, कोंडागांव 9425598008

Related Articles

Back to top button