धर्म-अध्यात्म एवं संस्कार चेतना की संवाहिका श्रद्धेय दीदी सविता गोस्वामी जी निराला साहित्य मंडल चांपा के तत्वावधान में संत शिरोमणि तुलसीदास जयंती का भव्य आयोजन, नगर की श्रेष्ठतम आवासीय कॉलोनी डी.बी. वेंचर्स सभागार, सिवनी चौक, चांपा में होगा कार्यक्रम आयोजित।

धर्म-अध्यात्म एवं संस्कार चेतना की संवाहिका श्रद्धेय दीदी सविता गोस्वामी जी निराला साहित्य मंडल चांपा के तत्वावधान में संत शिरोमणि तुलसीदास जयंती का भव्य आयोजन, नगर की श्रेष्ठतम आवासीय कॉलोनी डी.बी. वेंचर्स सभागार, सिवनी चौक, चांपा में होगा कार्यक्रम आयोजित।
भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट। संत शिरोमणि, लोकनायक एवं मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के अनन्य भक्त तथा श्रीरामचरितमानस के अमर रचयिता महाकवि गोस्वामी तुलसीदास जी की पावन जयंती के अवसर पर चांपा में एक गरिमामय साहित्यिक एवं आध्यात्मिक आयोजन किया जा रहा है। जिले की सर्वाधिक प्राचीन एवं प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था निराला साहित्य मंडल, चांपा एवं निराला महिला मंडल, चांपा के संयुक्त तत्वावधान में यह आयोजन 19 अगस्त 2026, बुधवार को शाम 4 बजे डी.बी. वेंचर्स सभागार, कोरबा रोड, सिवनी चौक, चांपा में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में श्रीमद्भागवत महापुराण की परम विदुषी कथावाचिका, धर्म-अध्यात्म एवं संस्कार चेतना की संवाहिका श्रद्धेय दीदी सविता गोस्वामी जी गरिमामयी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। उनके सान्निध्य से आयोजन को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक गरिमा प्राप्त होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता निराला साहित्य मंडल, चांपा के अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल करेंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक एवं कार्यकारी अध्यक्ष तथा डी.बी. वेंचर्स के संचालक पं. धीरेन्द्र बाजपेयी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम में पं. दिनेश दुबे, पं. हरिहर प्रसाद तिवारी, पं. रामकिशोर शुक्ला, श्री अखिलेश कोमल पाण्डेय एवं श्री नागेंद्र गुप्ता मुख्य प्रवक्ता के रूप में अपनी विचारपूर्ण प्रस्तुति देंगे। वक्ताओं द्वारा महाकवि तुलसीदास जी के जीवन, उनके कालजयी साहित्य, श्रीराम के प्रति उनकी अनन्य भक्ति तथा श्रीरामचरितमानस के माध्यम से समाज को प्राप्त नैतिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेशों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए जाएंगे।
निराला साहित्य मंडल के प्रधान सचिव डॉ. रविन्द्र द्विवेदी एवं निराला महिला मंडल की प्रधान सचिव श्रीमती संगीता अग्रवाल ने साहित्यकारों, शिक्षाविदों, साहित्य अनुरागियों, धर्मप्रेमियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों से इस गरिमामय आयोजन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।
आयोजन के संबंध में मीडिया प्रभारी श्री शशिभूषण सोनी ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पं. घनश्याम शर्मा संरक्षक, पं. रामगोपाल गौराहा कोषाध्यक्ष, डॉ. भारती शर्मा अध्यक्ष, महिला मंडल, डॉ. कुमुदिनी द्विवेदी कार्यकारी अध्यक्ष तथा श्री शशिभूषण सोनी मीडिया एवं प्रसार प्रभारी सहित डी.बी. वेंचर्स ग्रुप के श्री नरेंद्र शर्मा, श्री परिमल बाजपेयी, श्री अजय शर्मा, श्री मंसूर खान, श्री कमल महंत, श्री शंकर शर्मा एवं समस्त स्टाफ आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।



