चलती गाड़ी में लिखा गया था 32 साल पुराना Cult रोमांटिक सॉन्ग, ‘पंचम दा’ की मौत से पहले बना था गीत

नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर गायकों के बारे में बात की जाए तो उसमें का नाम भी शामिल रहता है। यूं तो 90 के दशक लेकर अब तक सानू ने कई शानदार गीत गाए हैं,
लेकिन क्या आप जानते हैं कि 32 साल पहले उन्होंने एक ऐसा गाना गाया था, जो आज बॉलीवुड का कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग माना जाता है। आपको जानकार हैरानी होगी कि कुमार सानू (Kumar Sanu) के इस गीत के लिरिक्स चलती गाड़ी में लिखे गए थे।
कुमार सानू का कालजयी गीत
हिट गानों के बनने के पीछे भी कई दिलचस्प कहानियां होती हैं। ऐसी ही एक कहानी साझा की है गीतकार जावेद अख्तर ने फिल्म 1942: ए लवस्टोरी के गाने एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा… (Ek Ladki Ko Dekha…) को लेकर।उन्होंने बताया कि जब हमने स्क्रिप्ट सुनी तो यह सिचुवेशन ही नहीं थी। मैंने जोर दिया कि यहां पर एक गाना रख दो। तो निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा ने कहा कि यहां गाने की जरूरत नहीं है, लेकिन आप कोई शानदार गाना दे दीजिए तो हम ले लेंगे। आप लिखकर लाइए। चूंकि, लिखकर लाना था। हम दूसरों कामों के बीच यह भूल गए।चार दिन बाद आरडी बर्मन की टीम से फोन आया कि आप चार बजे आ जाइएगा मुझे लगा कि नाक कट जाएगी। रास्ते में मुझे आइडिया आया कि कैसे स्थिति को संभालना है। मुझे एक नया आइडिया ऐसे आया है कि एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा..
यह मैंने रास्ते में सोचा था मुंबई में एक सिनेमाघर के पास से गुजरते समय। तो उन्होंने कहा कि एक अंतरा लिखो। मैंने लिखकर आरडी को दे दिया। सच यह है कि मैंने इस डर से गाना लिखा था कि मुझे फिल्म से न निकाल दें। ‘1942 : ए लव स्टोरी’ का 8के रिस्टोर्ड वर्जन 21 अगस्त को रिलीज होगा।
आर डी बर्मन के निधन से पहले हुआ था फाइनल
15 अप्रैल 1994 को अनिल कपूर स्टारर फिल्म 1942 : ए लव स्टोरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और 4 जनवरी 1994 को महान संगीतकार आरडी बर्मन का निधन हुआ था। लेकिन जावेद अख्तर के बयान के आधार पर मौत से पहले पंचम दा एक लड़की को देखा… गीत को फाइनल कर गए थे और आज इसे हिंदी सिनेमा का कालजयी सॉन्ग माना जाता है।
