छत्तीसगढ़

बोलो, बताओ, बचाओ अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

बोलो, बताओ, बचाओ अभियान के अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन*

अक्टूबर 2026//*  सुरक्षित बचपन अभियान के अंतर्गत विवेकानंद विद्यापीठ, नारायणपुर में “बोलो, बताओ, बचाओ” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोण्डागांव, माननीय श्री खिलावन राम रिगरी, अध्यक्ष, तालुका विधिक सेवा समिति, नारायणपुर एवं श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर के आदेशानुसार तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, सुरक्षा एवं बाल संरक्षण से संबंधित कानूनों के प्रति जागरूक करना था।

शिविर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती बरखा रानी वर्मा* मैडम जी द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानून, लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को समझाया कि किसी भी प्रकार की गलत हरकत, छेड़छाड़, दुर्व्यवहार अथवा असुरक्षित व्यवहार होने पर चुप न रहें, बल्कि बिना डरे अपने माता-पिता, शिक्षक अथवा किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। उन्होंने बच्चों को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

सुश्री सरिता वंजारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी गैर संस्थागत नारायणपुर* के द्वारा विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों, बाल संरक्षण, बाल विवाह एवं बाल श्रम की रोकथाम तथा बच्चों के साथ होने वाले शोषण एवं दुर्व्यवहार के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर संपर्क करने बोला गया।

सुरक्षित क्लिक साइबर सुरक्षा उप निरीक्षक श्री नरेश रावटे सर के द्वारा जो कंप्यूटर मोबाइल इंटरनेट या किसी डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से किया जाता है इसमें व्यक्तिगत डेटा चोरी वित्तीय धोखाधड़ी और ऑनलाइन उत्पन्न जैसे साइबर क्राइम हो सकती है इस संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वह साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 की जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य महाराज जी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं समस्त विद्यार्थियों,अधिकार मित्र रोशनी  करंगा अधिकार मित्र अर्चना बघेल उपस्थित रहे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button