छत्तीसगढ़

आश्रम में बच्चों की आवासीय सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*ओरछा एसडीएम ने बालक आश्रम नेडनार का किया आकस्मिक निरीक्षण*

*आश्रम में बच्चों की आवासीय सुविधाओं, भोजन, स्वच्छता एवं शैक्षणिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

अक्टूबर 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ओरछा सौरभ दिवान ने बालक आश्रम नेडनार का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम में अध्ययनरत एवं निवासरत बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं, भोजन, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था तथा शैक्षणिक गतिविधियों की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोहकामेटा एजाज हाशमी भी उपस्थित थे।

                निरीक्षण के दौरान एसडीएम दिवान ने आश्रम परिसर, छात्रावास के कमरों, रसोईघर, भोजन कक्ष, शौचालय एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही भोजन व्यवस्था, खाद्य सामग्री के रखरखाव, पेयजल की उपलब्धता तथा परिसर में साफ-सफाई की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही आश्रम में बच्चों के नियमित अध्ययन, दैनिक दिनचर्या एवं देखभाल से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

एसडीएम दिवान ने आश्रम अधीक्षक एवं संबंधित कर्मचारियों से बच्चों की उपस्थिति, आवासीय सुविधाओं, स्वास्थ्य देखभाल तथा शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने आश्रम में निवासरत बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता को विशेष प्राथमिकता देने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया।

                  इस दौरान उन्होंने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति एवं नियमित अध्ययन के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई। साथ ही बच्चों को समय पर गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा आवश्यक दैनिक उपयोग की सामग्री उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम श्री दिवान ने कहा कि आश्रमों में निवासरत बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। बच्चों की शिक्षा के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर उसका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button