छत्तीसगढ़

संभावित वर्षा एवं बाढ़ आपदा को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले के सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

संभावित वर्षा एवं बाढ़ आपदा को देखते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जिले के सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कहा है कि अतिवृष्टि होने की स्थिति में नदी, नालों के जलस्तर की सतत निगरानी रखें तथा जलस्तर में वृद्धि की स्थिति की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को देवें। बाढ़ संभावित ग्रामों एवं क्षेत्रों की पहचान कर वहां अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जावे।

साथ ही संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों में सुरक्षित निकासी मार्गों का चिन्हांकन कर उन्हें तैयार रखा जावे।

उन्होंने जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में धान को वर्षा से बचाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है, ताकि किसानों के धान का सुरक्षित रखरखाव हो सके।

बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ तेजी से ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तट की तरफ बढ़ा और आज (शुक्रवार को) उसके तट से गुजर गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अकवान उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा से गुजर चुका है। इस दौरान, हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में तूफान का असर दिखा। यहां तेज हवा के साथ लगातार बारिश हुई।

70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं हवाएं

IMD के मुताबिक, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में मौजूद चक्रवाती तूफान अकवान 6 घंटों में 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की तरफ बढ़ा। यह गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों को पार कर गया। इस दौरान, हवा की स्पीड 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा थी, जो झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही थी। यह घटनाक्रम सुबह साढ़े 7 बजे से साढ़े 8 बजे के बीच हुई।

आज (20 नवंबर 2026 को) साढ़े 8 बजे, यह तूफान गोपालपुर के पास, दक्षिणी ओडिशा के तटीय इलाकों और उससे सटे उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में केंद्रित था। यह आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम से लगभग 120 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में, पुरी से 130 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में और विशाखापत्तनम से 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। इसके ओडिशा के ऊपर से होते हुए करीब उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 3 घंटों के दौरान, यह कमजोर होकर ‘डीप डिप्रेशन’ में बदल जाएगा, और उसके बाद के 6 घंटों में यह और कमजोर होकर ‘डिप्रेशन’ में परिवर्तित हो जाएगा।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button