उत्कल नगर में आज मनेगा खाटू श्याम जन्मोत्सव, शाम 7 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा

दुर्ग। स्टेशन मरोदा के उत्कल नगर वार्ड क्रमांक 20 में शुक्रवार, 20 नवंबर को श्री खाटू श्याम जी का द्वितीय जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। जन्मोत्सव के अवसर पर दिनभर धार्मिक आयोजन होंगे और शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री संजीत विश्वकर्मा, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू एवं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल होंगे। वहीं आयोजन के संरक्षक राहुल वर्मा हैं।
आयोजन समिति के अनुसार, दोपहर 1 बजे से बाबा का भोग एवं प्रसादी वितरण शुरू होगा। शाम 4 बजे विशेष पूजा-अर्चना और बाबा का भव्य श्रृंगार दर्शन कराया जाएगा। इसके बाद शाम 7 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा उत्कल नगर स्थित शिव मंदिर से प्रारंभ होकर हनुमान मंदिर तक पहुंचेगी। इसमें आकर्षक झांकियां, धुमाल और डीजे की प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी।
आयोजकों ने समस्त खाटू श्याम भक्तों और धर्मप्रेमियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।




