छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आमजन को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू किया गया जप्त, आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लहराकर आमजन को डराने-धमकाने वाले आरोपी को सरकण्डा पुलिस ने किया गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से एक धारदार लोहे का चाकू किया गया जप्त, आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्री तिलेश्वर प्रसाद यादव के मागदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस द्वारा अपराधियों और असामाजिक तत्व के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में थाना सरकंडा पुलिस ने जोरापारा तालाब के पास सार्वजनिक स्थान पर एक युवक हाथ में लोहे का धारदार चाकू लेकर आम जनता एवं आने-जाने वाले राहगीरों को डरा-धमका रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है

नाम आरोपी -ओमेश सिंह ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी सी.एम.एच.ओ. ऑफिस कैम्पस, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

घटना का संक्षिप्त विवरण : थाना सरकंडा के पेट्रोलिंग अधिकारी अपने टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं गश्त कर रहे थे इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि जोरपारा तालब के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से चाकू लेकर आने जाने वाले आम नागरिक को डरा धमका रहा है सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस तुम तत्काल बताए गए स्थान जोरा पारा तालाब के पास पहुँची गवाहों के समक्ष मुखबिर के बताए हुलिए के व्यक्ति की घेराबंदी कर तलाशी ली गई तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया गया

गिरफ्तारी एवं जप्ती कार्यवाही : पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओमेश सिंह ठाकुर पिता राजेन्द्र सिंह ठाकुर उम्र 18 वर्ष 03 माह निवासी सी.एम.एच.ओ. ऑफिस कैम्पस, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.) बताया आरोपी द्वारा हथियार रखने के संबन्ध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं किया गया पुलिस ने उक्त आरोपी के कब्जे से उक्त अवैध लोहे का चाकू को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत दंडनीय पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया एवं न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है
*पुलिस की अपील : बिलासपुर पुलिस आम नागरिक से अपील करती है कि इस प्रकार के असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत स्थानिक पुलिस को दे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button