छत्तीसगढ़
बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के लिए सहायक ग्रेड-3 की कौशल परीक्षा 28 अक्टूबर कोअटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में होगी परीक्षा, 551 पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी

बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के लिए सहायक ग्रेड-3 की कौशल परीक्षा 28 अक्टूबर को
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में होगी परीक्षा, 551 पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र जारी
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l 16 अक्टूबर 2026/ बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट बिलासपुर, चकरभाठा के लिए विज्ञापित सहायक ग्रेड-3 के संविदा पद की कौशल परीक्षा 28 अक्टूबर 2026 को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित की जाएगी।कौशल परीक्षा के लिए पात्र 551 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उनके पते पर भेज दिए गए हैं। प्रवेश पत्र जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी अपलोड किए गए हैं। अभ्यर्थी वेबसाइट से प्रवेश पत्र प्राप्त कर उसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार निर्धारित तिथि एवं स्थल पर कौशल परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।




