महाराम कश्यप ने माता-पिता की पुण्य स्मृति में आयोजित कराया श्री रामचरितमानस पठन,गूंजे सियाराम के जयकारे

महाराम कश्यप ने माता-पिता की पुण्य स्मृति में आयोजित कराया श्री रामचरितमानस पठन,गूंजे सियाराम के जयकारे
बिर्रा -महाराम कश्यप द्वारा अपने पूज्य स्वर्गीय पिता मण्डललाल कश्यप एवं स्वर्गीय माता बुगली बाई की पुण्य स्मृति में भक्तिमय वातावरण में श्री रामचरितमानस पठन का भव्य आयोजन अपने निवास में प्रारंभ किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में परिजनों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों व श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रभु श्री राम के भजनों का आनंद उठाया।
आयोजन की शुरुआत 06/11/2026 को प्रातः काल आचार्य उमेश कुमार दुबे के द्वारा गौरी- गणेश, कलश, नवग्रह, स्थापना, रामचरितमानस, हनुमान जी का विधि-विधान से पूजन कराया गया। तत्पश्चात् स्व.मण्डललाल कश्यप स्व.बुगली बाई के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात, संगीतमय श्री रामचरितमानस पठन का शुभारंभ किया गया। मानस मंडली मल्दा के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत चौपाइयों और भजनों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के आयोजक महाराम कश्यप ने भावुक होते हुए कहा, “माता-पिता ही हमारे जीवन के प्रत्यक्ष देवता होते हैं। उनके संस्कार और दिखाए मार्ग पर चलना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है।उनकी पावन स्मृति को अक्षुण्ण रखने के लिए मानस पाठ का आयोजन किया गया है, ताकि उनका आशीर्वाद सदैव परिवार पर बना रहे।”
पाठ का समापन 07/11/2026 को 10:50 बजे हवन-पूजन, ब्राह्मण भोज एवं आरती का आयोजन होगा।इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर पुण्यार्जन के भागीदार होंगे। इस अवसर पर कश्यप परिवार के सदस्य, रिश्तेदार एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।



