मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्तिविशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को

मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को, 11 दिसंबर तक दर्ज होंगे दावा-आपत्ति
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी, अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी को
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l
बिलासपुर, 16 अक्टूबर 2026/ भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया है। इसके अनुसार एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूची के संबंध में दावा-आपत्ति 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दर्ज कराई जा सकेंगी। जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा 15 अक्टूबर को की गई है। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्गठन की तिथि 2 नवंबर निर्धारित है। इसके बाद 12 नवंबर को एकीकृत मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन होगा।
निर्धारित अवधि में प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।


