छत्तीसगढ़

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर

चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूरकवर्धा, 05 नवंबर 20026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार विपत्तिग्रस्त परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवार को चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत ग्राम माठपुर निवासी अंतुराम की तलाब में से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पुत्र श्री आशीष को, ग्राम कुकदूर निवासी श्री शंकर सिंह की नदी में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके मां श्रीमती अंजोरा बाई को, ग्राम छपरापारा माठपुर निवासी तिजिया बाई की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पति गुहिरा बैगा को और पवन कुमार बैगा की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त उनके पत्नि मधु को राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button