खनिजो के अवैध उतखनन परिवहन पर 07 हाइवा व 03 ट्रैक्टर ट्राली वाहन जप्त

खनिजो के अवैध उतखनन परिवहन पर 07 हाइवा व 03 ट्रैक्टर ट्राली वाहन जप्त
छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट l कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन में खनिज अमला बिलासपुर द्वारा दिनांक 12/10/2026 से 15/10/2026 को रतनपुर,कोटा,खोलिपारा,तुरकाडीह, सेंदरी,कोनी,कच्छार, लमेर, निरतु, सकरी, लालखदान, मस्तूरी, लावर का औचक निरिक्षण किया गया। निरिक्षण के दौरान ग्राम खोलिपारा अंतर्गत खनिज रेत का अवैध उतखनन परिवहन 02 ट्रैक्टर, ग्राम लमेर से खनिज रेत का अवैध उतखनन परिवहन करते 01 ट्रैक्टर, लालखदान क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 02 हाइवा, ग्राम सैदा के पास खनिज चुना पत्थर डस्ट का अवैध परिवहन करते 01 हाइवा , लावर क्षेत्र से खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते 03 हाइवा व खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा वाहन पाया गया। अवैध परिवहन करते पाए गए कुल 10 वाहनों को खनिज नियमों के तहत जप्त कर पुलिस थाना कोनी, कोटा व खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।
खनिजो के अवैध उतखनन/परिवहन / भण्डारण पर पुलिस विभाग /राजस्व विभाग / खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।



