पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ग्राम नागपुरा सिरगिट्टी में 19.80 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, गाँव के विकास से ही देश के विकास का सफर होगा पुरा ।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने ग्राम नागपुरा सिरगिट्टी में 19.80 लाख रु के विकास निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, गाँव के विकास से ही देश के विकास का सफर होगा पुरा ।
पूर्व विधानाभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नगपुरा (सिरगिट्टी) में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित नवधा रमन में सम्मिलित होकर कथा का श्रवण किया। इसके पश्चात विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए कुला 19.80 लाख रु कि लाहत से विकास निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया। इसके अंतर्गत 12.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 1 एवं 7 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया।उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग के विकास को प्राथमिकता दी है। आँगनवाड़ी केंद्र हमारे नन्हे बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। इन केंद्रों के सुदृढ़ होने से माताओं और बच्चों को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे हमारा समाज और अधिक सशक्त बनेगा।
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही, सड़क विकास किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार होता है। अच्छी सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को भी आसान करती हैं। भाजपा सरकार द्वारा इस दिशा में किए जा रहे प्रयास निश्चित ही हमारे क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह भूमिपूजन केवल एक परियोजना की शुरुआत नहीं है, बल्कि यह विश्वास का प्रतीक है—विश्वास कि हमारा क्षेत्र निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नगपुरा के सरपंच विनय कौशिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी के साथ क्षेत्र की प्रगति, विकास और समृद्धि के लिए दृढ़ संकल्प लिया।




