दैनिक राशिफल

12 अप्रैल क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:- आपको किसी धार्मिक आयोजनो मे भाग लेने से अच्छे फलो की प्राप्ति होगी एवं मित्रो के साथ पूर्ण सहयोग की प्राप्ति होगी । भाग्य भी आपका साथ देगा लेकिन स्वास्थ्य से संबन्धित परेशानी बनी रहेगी । आपके परिवार से मतभेद होंगे ।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:- आज के दिन आपको किसी न किसी कारण मतभेद होंगे । गुस्से के कारण मन चिड़चिड़ा बना रहेगा और पारिवारिक सुखो मे कमी बनी रहेगी । आज के दिन आपका मन काम-काज को लेकर काफी उत्सुक रहेगा जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे ।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:- आज के दिन स्वास्थ्य संबन्धित परेशानी बनी रहेगी और घर परिवार मे किसी न किसी के साथ मतभेद चलते रहेंगे । आज के दिन आपको सुखद समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी ओर हर तरफ से भाग्य भी आपका साथ देगा । जिसके कारण आपके काम काज को एक नई दिशा मिल सकती है ।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:- आज के दिन आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबन्धित परेशानी बनी रहेगी एवं अनावश्यक खर्चो की प्रधानता बनी रहेगी । मन मे आए विचारो को पूर्ण रूप से लागू करने का समय अच्छा है । आज आप अपनी बुद्धिमता और योग्यता का सही उपयोग करेंगे ।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:- बेवजह बोलने के कारण आपके बनते काम बिगड़ सकते है । बहन बुआ बेटियो के साथ संबंध खराब रहेंगे । मानसिक तनाव के कारण घर परिवार के साथ मतभेद होगे अनावश्यक खर्चे होंगे लेकिन जीवन साथी की तरफ से पूर्ण सहयोग बनेगा । घर परिवार या रिश्तेदारों के यहाँ मांगलिक कार्य होने संभव है ।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:- आपके द्वारा बनाई गयी योजना विफल होने की संभावना बनी रहेगी ऐसे मे सोच समझ कर एवं किसी से सलाह ले कर ही निर्णय ले । जीवनसाथी के साथ किसी न किसी कारण वश विचारो मे कमी बनी रहेगी ओर जीवनसाथि का सावस्थ भी खराब बना रहेगा । घर के बड़े बुजुर्गो से विचार नही बन पाएंगे ओर भाग्य भी आपको पूर्ण रूप से साथ नही देगा ।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:- काम-काज के लिए आपका दिन बहुत अच्छा बना रहेगा जिसके कारण आपको लाभ की अनुभूति रहेगी लेकिन किसी न किसी कारण आपको अनहोनी घटना के घटित होने व चोट लगने की संभावना बनी रहेगी वाहन के प्रति सावधान रहे। स्वास्थ्य संबन्धित परेशानी से आपका मन परेशान व गुस्से की मात्रा अधिक होने से दिन चिड़चिड़ा रहेगा ।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:- आज आप अपने स्वास्थ्य से संबन्धित परेशानी के कारण आप चिंतित रहेंगे । किसी की लड़ाई झगड़ो मे नोक-झोक न करें दूसरों से मधुर संबंध बनाए रखे । संतान की तरफ से आप चिंतित रहेंगे और कही न कही आपके संबंध पिता से अशिष्ट बने रहेंगे । जीवनसाथी के साथ विचारो मे मतभेद बन सकते है एवं स्वास्थ्य भी खराब रहेगा । आज के दिन आप शांत बने रहे ।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे:- इस समय आपके ऊपर आरोप लगने व किसी कारण वश नकारात्मक अफवाओ के उड़ने के कारण आपका मानसिक संतुलन ठीक नही रहेगा आलस ओर चिरचिड़ापन आपके शरीर मे बना रहेगा । स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहे । काम काज मे निराशा जनक फलो की प्राप्ति होगी ।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:- इस समय आप अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे और मन परेशान रहेगा । पढ़ाई लिखाई के सुख मे कमी बनी रहेगी और किसी न किसी के बीच घर परिवार मे मन मुटाव बना रहेगा । काम-काज के संबंध मे अच्छे फल मिल सकते है परंतु कोई बड़ा निवेश न करे । आपको वाहन के प्रति सावधान रहे ।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:- आज आप अपने काम को पूर्ण रूप से पूरा कर पाएंगे और इच्छानुसार फलो की प्राप्ति मिलने की संभावना है। आपके द्वारा बनाई गई योजना सही दिशा देने व योजनाओ को लागू करने का सही समय है। आपके स्वभाव मे गंभीरता एवं एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी । जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते है, व उनके स्वास्थ्य मे भी कमी बनी रहेगी ।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:- इस समय पढ़ाई लिखाई मे सफल सहयोग मिल सकता है बुजुर्गो से हर संभव सहायता मिलेगी l अपने किसी भी काम को लागू करने से पहले घर के बड़ो से सलाह अवश्य ले । कोर्ट कचहरी के मामलो मे कुछ हद तक सफलता मिल सकती है । अनावशयक खर्चे आपके द्वारा हो सकते है ।

 

 

 

विज्ञापन समाचार के लिए सपर्क करे-9425569117/7580804100

 

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button