छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

बीटेक इंटरशिप के बच्चे लॉकडाउन के कारण संकट में,कॉलेज प्रबंधन ने नोडल अधिकारियों को लिखा पत्र

भिलाई। छत्तीसगढ़ कामधेनु विश्वविद्यालय अंजोरा दुर्ग के अधीनस्थ डेयरी साइंस एवं फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज रायपुर बीटेक के इंटरशिप के लिए देश में 6 राज्यों में इंटरशिप के लिए गए 49 छात्र-छात्राएं लॉकडाउन के कारण फंसे हुए हैं। वापसी के लिए कॉलेज के डीन डॉ.ए.के.त्रिपाठी द्वारा जिला प्रशासन एवं संबंधित राज्यों के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सभी 6 राज्यों के नोडल अधिकारियों के साथ डॉक्टर त्रिपाठी द्वारा पत्र व्यवहार कर सकुशल वापसी का प्रयास किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ कामधेनू विश्वविद्यालय अंजोरा के अधिनस्थ डेयरी साइंस एवं फूड टेक्नोलॉजी कॉलेज रायपुर में बीटेक कोर्स का अध्यापन कार्य होता है। अंतिम वर्ष में प्रत्येक छात्र को अनिवार्य रूप से इंटरशिप करना होता है। इसी की पूर्ति के लिए कॉलेज के 49 छात्र-छात्राओं को इंटरशिप के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में 15 जनवरी से 30 अप्रैल तक की अवधि के लिए भेजा गया था। परंतु कोरोना वायरस कोविड-19 का प्रथम लाख डाउन जनता कफ्र्यू 22 मार्च एवं 25 मार्च से जारी है। इस संबंध में डॉक्टर त्रिपाठी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के इटावा में दो पंजाब के जालंधर में चार लुधियाना में दो महाराष्ट्र में कुल अ_ारह छात्र-छात्राएं पुणे कोल्हापुर बारामती गुजरात में 16 बच्चे सूरत, वडोदरा ,अहमदाबाद, गांधीनगर एवं मलाड संयंत्रों में इंटरशिप के लिए गए हुए हैं। इसी प्रकार से राजस्थान के जयपुर में 6 एवं दुग्ध महासंघ मालिया देवास इंदौर में 6 बच्चे इंटरशिप के लिए गए हुए थे।

Related Articles

Back to top button