छत्तीसगढ़

बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 969144583
बिलासपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुये 12855/12856 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।
परिचालन समय-सारिणी में आंशिक परिवर्तन की गई गाडियाँ –
(अ) गाड़ी संख्या 12855 बिलासपुर-नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी इंटरसिटी एक्सप्रेस 01 अक्टूबर 2023 से बिलासपुर से 15.20 बजे रवाना होगी तथा 22.35 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12856 नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी-बिलासपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, 30 सितम्बर 2023 से नेताजी सुभाषचंद्र बोस इतवारी से 07.00 बजे रवाना होगी तथा 14.15 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
परिवर्तित समय सारिणी इस प्रकार है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button