Uncategorized

Saif Ali Khan Health Update: सैफ अली खान के हेल्थ पर बड़ा अपडेट.. शरीर के अंदर से निकाला 3 इंच का नुकीला धातु, जानें अब कैसी है हालत

Saif Ali Khan Health Update। Photo Credit: @actorsaifalikhan

Saif Ali Khan Health Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर हुए चाकू से हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में  मुंबई के लीलावती अस्‍पताल में उन्‍हें भर्ती किया गया है, जहां उनकी सर्जरी अब पूरी हो गई है। सर्जरी के बाद एक्‍टर की हालत अब खतरे से बाहर है। डॉक्टर ने बताया कि, उनके शरीर के अंंदर से 3 इंच का एक नुकीला धातु म‍िला है। कहा जा रहा है क‍ि चाकू का ह‍िस्‍सा हो सकता है।

Read More: Director Manjul Sinha Passes Away: गोवा में परिवार संग सुकून के पल बिता रहे मशहूर डायरेक्टर का निधन, ‘फिल्म गुरु’ नाम से थे मशहूर, सामने आई ये वजह 

बता दें कि, घटना गुरुवार देर रात करीब 2:30 बजे की है, जब एक्टर अपने परिवार के लोगों के साथ घर में सो रहे थे। पुलिस ने कहा कि घर में रहने वालों के जागने और शोर मचने के बाद लुटेरा हमलाकर मौके से भाग गया। बांद्रा पुलिस ने बताया कि, शुरुआती जांच में यह मामला लूट का लग रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के वक्‍त और उससे पहले की CCTV फुटेज खंगाली है, जिसमें कोई भी संदिग्‍ध घर में घुसता हुआ नहीं दिखा है। मामले में 3 संद‍िग्‍धों को ह‍िसारत में लिया गया है।

Read More: Saif Ali Khan Attack Latest News: अभिनेता सैफ अली खान पर क्यों हुआ हमला? घटना के बाद अब सामने आई ये बड़ी वजह 

अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले पर सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मुंबई पुलिस पर सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि, जान से मारने की एक और हाई प्रोफाइल कोशिश देखी गई। बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने का प्रयास किया गया है। अगर मशहूर हस्तियां सुरक्षित नहीं हैं तो मुंबई में कौन है? सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के अलावा अरविंद सावंत, पूजा भट्ट ने भी सवाल उठाए हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Related Articles

Back to top button