Nishikant Dubey Statement: आतंकवाद का कोई धर्म नहीं! सऊदी में बोले भारतीय सांसद, पाकिस्तान दुनिया के सामने होगा बेनकाब

दिल्ली: Nishikant Dubey Statement: सऊदी अरब की यात्रा पर गए भारतीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष मजबूती से रखने का संकल्प जताया है। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे भाजपा सांसद बैजयंत जय पांडा के साथ शामिल सांसदों में से एक भाजपा नेता निशिकांत दुबे ने स्पष्ट कहा है कि भारत सऊदी अरब जैसे प्रभावशाली मुस्लिम देश के साथ मिलकर वैश्विक आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश देगा।
Read More : Jharkhand News: घर में मिली एक ही परिवार के चार सदस्यों की लाश, इलाके में मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Nishikant Dubey Statement: निशिकांत दुबे ने कहा की सऊदी अरब एक महत्वपूर्ण मुस्लिम देश है और वे भी हमारी तरह आतंकवाद से पीड़ित हैं। उन्हें आतंकवाद की परिभाषा अच्छे से मालूम है। आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। हम अपने तथ्य, साक्ष्य और अनुभव वहां साझा करेंगे।
#WATCH | Delhi: BJP MP Nishikant Dubey who is part of the all-party delegation led by BJP MP Baijyant Panda, says, “…Saudi Arabia is an important Muslim country…they are also suffering from terrorism like us…they know the definition of terrorism…terrorism has no… pic.twitter.com/2d47JCLwxh
— ANI (@ANI) May 23, 2025
Read More : Corona Case in Raipur : छत्तीसगढ़ में कोरोना की एंट्री, रायपुर में 41 साल का शख्स मिला पॉजिटिव, मचा हड़कंप
Nishikant Dubey Statement: निशिकांत दुबे ने आगे कहा कि भारत प्रतिनिधिमंडल के इस दौरे का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखाई देगा। जब हम वापस लौटेंगे तो दुनिया भर में पाकिस्तान के खिलाफ माहौल बनेगा। भारत आतंकवाद को लेकर किसी भी तरह की ढील नहीं चाहता और हम इसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर बार-बार उजागर करते रहेंगे।