कवर्धाछत्तीसगढ़

कवर्धा। कांग्रेस के परिवर्तन यात्रा के दौरान झीरमघाटी घाटी में शाहिद हुए नेताओ को सावित्री साहू ने केंडल जलाकर दी श्रदांजलि।

बोड़ला: नगर पंचायत बोड़ला में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू नेतृत्व में 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिला स्थित झीरम घाटी में नक्सली हमले में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष स्व नंदकुमार पटेल पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, महेंद्र कर्मा जी समेत 30 से ज्यादा कांग्रेसी नेता मारे गए थे। इस दिल दहला देने वाली घटना में शहीदों को केंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।

श्रदांजलि सभा को सावित्री साहू जी ने कहा है कि 25 मई वर्ष 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए राज्य के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बलों के जवानों और विगत वर्षो में नक्सल हिंसा के शिकार हुए सभी लोगों की स्मृति में 25 मई को प्रतिवर्ष ‘झीरम श्रद्धांजलि दिवस’ के रूप में मनाया जाए। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में 25 मई वर्ष 2013 को नक्सलियों ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस हमले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, सुरक्षा बल के जवान और कार्यकर्ताओं की मृत्यु हुई थी। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि राम चरण साहू सभापति अर्जुन पटेल ओम प्रकाश शर्मा शमशाद बेगम शशि खरे भारत गुप्ता विसर्जन धुर्वे दयाराम खुसरो भारत सोनकर राजेन खरे परदेशी यादव सामिल थे।

Related Articles

Back to top button