छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ग्राम मिनमिनिया में आयोजित भागवत कथा में हुए शामिल

कवर्धा, 25 जनवरी 2024। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा आज गुरुवार को ग्राम मिनमिनिया मैदान मे पटेल परिवार द्वारा आयोजित भागवत कथा में शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा क्षेत्र की जनता के साथ बैठकर श्रीमद भागवत कथा श्रवण किया। उन्होंने श्रीमद भागवत पुराण पर पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेश तथा क्षेत्र की जनता की खुशहाली की कामना की। भागवत कथा पटेल परिवार द्वारा आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, श्री जितेंद्र पाण्डेय, श्री मयंक गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button