छत्तीसगढ़

गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा, बड़े पद की जिम्मेदारियों के बीच भी सादगी और संस्कार बरकरार, अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव की पेश की मिसाल

गृहग्राम डिंडौरी में पारम्परिक अंदाज में नजर आए केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, गोवर्धन पूजा पर की गौसेवा, बड़े पद की जिम्मेदारियों के बीच भी सादगी और संस्कार बरकरार, अपनी मिट्टी और परंपराओं से जुड़ाव की पेश की मिसाल

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री श्री तोखन साहू गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर अपने गृहग्राम डिंडौरी, विकासखंड लोरमी, जिला मुंगेली में अपने पुराने और सहज अंदाज में नजर आए। इस अवसर पर उन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोवर्धन पूजा की और गौमाता की सेवा कर अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों के प्रति गहरी आस्था व्यक्त की।

राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के बावजूद श्री तोखन साहू का अपने गृहग्राम और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव इस अवसर पर विशेष रूप से देखने को मिला। आम लोगों के बीच रहकर गौसेवा करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि व्यक्ति जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल कर ले, लेकिन उसे अपनी जड़ों, संस्कारों और परंपराओं को सदैव संजोकर रखना चाहिए।

श्री तोखन साहू ने कहा कि गौमाता की सेवा, संरक्षण और संवर्धन भारतीय संस्कृति एवं जीवन मूल्यों का अभिन्न अंग है। गौसेवा हमें करुणा, संवेदना और समर्पण की प्रेरणा देती है। हमारी परंपराएं केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे समाज में सेवा और सद्भाव के संस्कारों को भी मजबूत करती हैं।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्री तोखन साहू ने समस्त देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सामूहिक रूप से प्रयास करने का संदेश दिया।

पद और प्रतिष्ठा से व्यक्ति की जिम्मेदारियां बढ़ती हैं, लेकिन अपनी मिट्टी, अपने संस्कार और सेवा का भाव ही उसकी वास्तविक पहचान होते हैं।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button