छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम बरपेलाटोला में दुर्गा माता की पूजा-अर्चना की

उप मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

कवर्धा, 25 जनवरी 2024। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज अपने कबीरधाम प्रवास के दौरान ग्राम बरपेलाटोला में दुर्गा माता मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने पूजा पाठ कर प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता दुर्गा में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष पटेल, श्री कैलाश चन्द्रवंशी, श्री ईश्वरी साहू, श्री जितेंद्र पाण्डेय, श्री मयंक गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button