छत्तीसगढ़

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बिल्हा नगर पंचायत का राष्ट्रीय सम्मान – दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 नवंबर को होगा राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय विकास मंत्री अरुण साव का जताया आभार और बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंद्रे , स्वच्छता दीदियों और बिल्हा-बिलासपुर के नागरिकों को दी बधाई

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में बिल्हा नगर पंचायत का राष्ट्रीय सम्मान – दिल्ली के विज्ञान भवन में 11 नवंबर को होगा राष्ट्रपति के द्वारा किया जाएगा पुरस्कृत, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय विकास मंत्री अरुण साव का जताया आभार और बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, बिल्हा नगर पंचायत अध्यक्ष वंदना जेंद्रे , स्वच्छता दीदियों और बिल्हा-बिलासपुर के नागरिकों को दी बधाई

बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार वितरण समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य की 03 नगरीय निकायों – नगर पालिका निगम बिलासपुर, नगर पंचायत बिल्हा और नगर पालिका निगम रायपुर को पुरस्कार प्रदान किए जाने हेतु चयनित किया गया है। जिन्हें दिनांक 11 नवंबर 2026 को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार वितरण समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति जी के द्वारा राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि बिल्हा एवं बिलासपुर की जनता की स्वच्छता के प्रति जागरूकता और समर्पण का प्रतीक है। श्री कौशिक ने कहा कि यह सफलता हमारे प्रेरणास्रोत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी स्वच्छ भारत मिशन की देन है। मोदी जी ने स्वच्छता को जन आंदोलन बनाया, उसी का परिणाम आज बिल्हा को एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर सम्मान मिल रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का आभार व्यक्त किया, जिनके कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ स्वच्छता में नए आयाम स्थापित कर रहा है।

श्री कौशिक ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मंत्री एवं विभाग के अधिकारियों का भी आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन में बिल्हा ने यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने नगर पंचायत बिल्हा के अध्यक्ष, पार्षदों, कर्मचारियों, महापौर श्रीमती पूजा विधानी जी और नगर निगम बिलासपुर की टीम को भी बधाई दी। इसके साथ ही रायपुर नगर निगम की पुरी टीम एवं क्षेत्रवासियों को बधाई दी।

श्री कौशिक ने विशेष रूप से स्वच्छता दीदियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुबह से लेकर देर रात तक गली-मोहल्लों को स्वच्छ रखने वाली दीदियों की मेहनत के बिना यह संभव नहीं था। उन्होंने बिल्हा एवं बिलासपुर के समस्त नागरिकों का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से शहर स्वच्छ हुआ। उन्होंने कहा कि बिल्हा को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना ही हमारा संकल्प है।

श्री कौशिक ने कहा कि गौरतलब है कि यह पहली बार नहीं है, पिछले वर्ष भी स्वच्छ सर्वेक्षण में बिल्हा को स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। यह लगातार दूसरी बार मिल रहा सम्मान इस बात का प्रमाण है कि बिल्हा में स्वच्छता अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनता की आदत बन चुकी है। इस सफलता के पीछे हमारी स्वच्छता दीदियों की अथक मेहनत, लगन और समर्पण है, जो कड़ी धूप, बारिश और ठंड की परवाह किए बिना सुबह से ही शहर को स्वच्छ बनाने में जुटी रहती हैं। उनकी निष्ठा और सेवा भाव के कारण ही आज बिल्हा प्रदेश ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता का मिसाल बन रहा है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button