छत्तीसगढ़

अरूण साव : दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुए अरुण साव, देखा कॉलोनीवासियों के साथ वर्ल्डकप।

भूपेंद्र साहू।
ब्यूरो चीफ बिलासपुर।
मो.- 9691444583
Smart City bilaspur…
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज रिंग रोड स्थित बाबाजी कॉलोनी में आयोजित दीपवाली मिलन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
उपस्थित कॉलोनी वासियों को अरूण साव ने दीपवाली और छठ महापर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

अरूण साव ने कॉलोनी वासियों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित वर्ल्डकप फाइनल मैच देखा।
अरूण साव ने भारतीय क्रिकेट टीम के खेल पराक्रम की तारीफ करते हुए कहा कि खेल में हार जीत होते रहता है। भारतीय क्रिकेट टीम ने बहुत अच्छे से अपनी पारी और खेल का प्रदर्शन किया।

अरूण साव ने कॉलोनी वासियों को कहा कि आगामी 3 दिसंबर को पुनः दीपवाली मनाने के लिए तैयार रहिए। आज जिस उत्साह और उमंग के साथ हम एकत्र हुए हैं। ऐसे ही उत्साह के साथ प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के पश्चात 3 दिसंबर को मनाने वाली है।
भाजपा की सरकार प्रदेश में बन रही है। स्व. प्रधानमंत्री अटल बिहारी और प्रदेश के करोड़ों लोगों का सपना पूरा होने वाला है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button