समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने किया निराश्रित का अंतिम संस्कार

समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल ने किया निराश्रित का अंतिम संस्कार
बिलासपुर। आदिवासी अंचल लैलूंगा निवासी और वर्तमान में राजू नगर रायगढ़ में रहकर भिक्षा मांग जीवन यापन करने वाले 65 वर्षीय अमरीत सिंह का बिलासपुर के मेडिकल कॉलेज सिम्स में उपचार के दौरान निधन हो गया मृतक की पत्नी सुलोचना बाई अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए परेशान हो रही थी उनकी अपेक्षा थी कि पति का अंतिम संस्कार विधि विधान से हो।
सिम्स की इंचार्ज नर्सिंग सिस्टर प्रमिला कैवर्त जी से उपरोक्त मातु श्री जी का दुःखद मैसेज मिलते ही समाजिक संस्था सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी ने नगर के यशस्वी स्व प्रकाश खरे परिवार के मुक्त हस्त सहयोग से मृतक का विधि विधान से अंतिम संस्कार संपन्न कराया।
मृतका के श्री चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ऑक्सिजन मेन राजेश खरे ने अंतिम संस्कार में सहयोग के लिए हंगर फ्री बिलासपुर के महेंद्र माखीजा, विकास घई, चंदर मंगतानी, सुवाणी शांति धाम सुखाश्रम प्रमुख रेखा आहुजा, सेवा एक नई पहल के संयोजक सतराम जेठमलानी, माधव मुजुमदार, नवीन पंजवानी व सरकंडा के युवा समाज सेवी धीरज पमनानी, राजकुमार ठारवानी, महेश सिस्टम से अरुण चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रेषक
सेवा एक नई पहल।
18/10/2026



