छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से 5 लाख 91 हजार रूपए की स्वीकृति मिली

कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुसंशा से 5 लाख 91 हजार रूपए की स्वीकृति मिली

कवर्धा, 25 जनवरी 2021। कैबिनेट मंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा द्वारा कवर्धा विधानसभा के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए विधायक मद से 5 लाख 91 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इन निर्माण कार्यों के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कवर्धा और कार्यपालन अभियंता (संचा/संधा) संभाग छत्तीसगढ़ राज्य वि.वि.कं.मर्या. कवर्धा को क्रियान्वयन एजेंसी बनाया गया है। विधायक मद से विधानसभा कवर्धा  के ग्राम लखनपुर बासिनझोरी रोड़ सहसपुर लोहारा में विद्युत पोल की उंचाई बढ़ाने के लिए 91 हजार 500 रूपए और ग्राम खैरझिटीकला में शीतला मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति शामिल है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button