कवर्धा

मिशन शक्ति अंतर्गत् जिला महिला सशक्तिकरण केन्द्र के लिए आवेदन आमंत्रित

कवर्धा, 05 अक्टूबर 2023। भारत सरकार ने एकीकृत महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम अंतर्गत् महिलाओं के सुरक्षा एवं बचाव के लिए एक अम्ब्रेला योजना ‘‘मिशन शक्ति’’ की शुरुआत की है। मिशन शक्ति के अंतर्गत् सभी आने वाली योजनाओं का क्रियान्वयन एवं संचालन जिला स्तर पर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र के द्वारा किया जाएगा। कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा राज्य शासन के आदेशानुसार जिले में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र, हब के लिए 08 पद एकमुश्त, संविदा वेतन पदों के सृजन की एवं चयन की कार्यवाही किया जाएगा। इसके लिए इच्छुक एवं पात्र विज्ञापन में दिए प्रारुप अनुसार पत्र टंकित कराया जा कर आवेदन पत्र पंजीकृत डाक, स्पीड पोस्ट, कोरियर के माध्यम से कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग में निर्धारित तिथि 25 अक्टूबर 2023 बुधवार को कार्यालयीन समय 05ः30 बजे तक लिया जाएगा। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नही किया जाएगा। आवेदन केवल रजिस्टर्ड डाक, स्पीड पोस्ट के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। वॉक इन इंटरव्यु के लिए कोई यात्रा भत्ता देयक नही दिया जाएगा। पद के अधिक जानकारी के लिए कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button