कवर्धा

मैनपुरी में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली

कवर्धा, 05 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में तथा स्वीप कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री संदीप कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में हाई स्कूल मैनपुरी में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शिक्षकों, विद्यार्थियों को संकल्प दिलाया गया और रैली निकाली गई। इस अवसर पर जिला कार्यालय से स्वीप कार्यक्रम के सहायक नोडल अधिकारी श्री अवधेश नंदन श्रीवास्तव एपीसी उपस्थित थे। उन्होंने शत प्रतिशत मतदान के लिए सबको प्रेरित किया तथा अंत में सबको शपथ दिलाई। इसके पूर्व स्कूली बच्चों ने विद्यालय परिसर से एक रैली निकाली तथा “वोट देबर जाबो, चुनई तिहार मनाबो“ का नारा लगाते हुए प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। इस अभियान में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रीना सोनवानी सहित समस्त व्याख्यातागण श्रीमती कीर्ति कौशिक, श्रीमती ममता पाल, श्री दुलेश्वर नाथ योगी, श्रीमती निधि श्रीवास्तव, श्री रोहित नाथ योगी एवम श्रीमती सविता डडसेना तथा समस्त बच्चे सम्मिलित हुए।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button