छत्तीसगढ़

भुनेश्वरी साहू को पीएचडी की उपाधि

भुनेश्वरी साहू को पीएचडी की उपाधि

बिलासपुर 13 मई 2022

पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय द्वारा बिलासपुर कुदुदंड निवासी भुनेश्वरी साहू को सूक्ष्मजीव विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोध कार्य आइसोलेशन, कैरेक्टराइजेशन एंड एंटीबैक्टीरियल एक्टिविटी ऑफ सॉइल स्ट्रेप्टोमायसिस फ्रॉम राजनांदगावं डिस्ट्रिक्ट भिलाई के सैंट थॉमस कालेल रूआँबाँधा के सूक्ष्मजीव विज्ञान शोध केंद्र में डॉ. एम.जी. रॉइमोन के मार्गदर्शन में पूरा किया। भुनेश्वरी साहू जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड 1 श्री जीवन लाल साहू की पुत्रवधु व बैंकर श्री जय प्रकाश साहू की पत्नी है। इस उपलब्धि पर जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने श्रीमती भुनेश्वरी साहू को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

भूपेंद्र सबका संदेश न्यूज़ रिपोर्टर
बिलासपुर 9691444583

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button