जामुल पुलिस ने सुलझाई 24 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी
ग्राम ढौर के खार में मिला था अज्ञात महिला का शव प्रेमी निकला महिला का कातिल

दुर्ग / एक दिन पूर्व जामुल थाना क्षेत्र के ढौर ग्राम के खार में एक अज्ञात महिला का शव मिला था, जिसकी सूचना पर तत्काल थाना जामुल की पुलिस पार्टी घटना स्थल पहुची घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया, पुलिस को महिला का शव कम्पोज अवस्था में खेत में पड़ा मिला था, शव में कीड़े लग गये थे, जो लगभग 3-4 दिनो का होना प्रतीत हो रहा था । घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मामला प्रथम दृष्टया में हत्या का प्रतीत हो रहा था । जिसके बाद अज्ञात महिला के पहचान के लिए लगातार हर संभव प्रयास किया जाने लगा पतासाजी के दौरान अज्ञात महिला की शिनाख्त मधुबाला जागड़े उम्र 43 वर्ष निवासी घासीदास नगर के रूप में हुई । जिसके बाद पुलिस मृतका के परिजनो एवं उसके पति से पूछताछ की । जांच पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतका मधुबाला जागड़े का राजीव नगर निवासी जितेन्द्र वर्मा से प्रेम संबंध था, जितेन्द्र वर्मा मृतका को रोज शाम को उसके दुकान से घर छोड़ता है इस सुचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल जितेन्द्र वर्मा को कब्जे में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया, पूछताछ में जीतेन्द्र वर्मा ने हत्या करना स्वीकार करते हुए बताया कि उसका पिछले करीबन दो महीने से मृतिका मधुबाला के साथ प्रेम संबंध था, इस बात से उसकी अन्य महिला मित्र नाराज थी, और उससे बात करना बंद कर दी थी, जिससे व्यथित होकर उसने मृतिका को मारने की योजना बनाकर 20 फरवरी की शाम लगभग 07.00 बजे रोज की तरह मृतिका मधुबाला जागड़े को उसके दुकान के पास से अपने महिला मित्र की स्कूटी में बिठाकर घुमाने के बहाने ग्राम ढौर की तरफ ले गया तथा घटना स्थल में ले जाकर मृतिका की सहमति से शारीरिक संबंध बनाया और उसके पश्चात गला दबाकर मृतिका की हत्या कर दी । हत्या करने के बाद वह वापस अपने घर आ गया । आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी पुलिस ने जप्त किया है ।



