छत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नेशनल पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

22 राज्यों के 750 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

भिलाई। 43वें राष्ट्रीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ आज भिलाई में हुआ। बॉलीवुड की एक्टर प्रीति झंगनिया और  22 राज्यों के 750 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा एक्टर प्रवीण डब्बास ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए बॉलीवुड एक्टर प्रवीण डब्बास ने कहा कि यहां के खिलाड़ी विश्व मे किसी से कम नहीं है।

समारोह की मुख्य अतिथि बॉलीवुड एक्टर प्रीती झगनिया ने कहा कि यहा का माहौल देकर मै बहुत खुश हूं कि भारतीय पंजा कुश्ती संघ के सहयोग से कुश्ती लीग आने वाले समय मे देश मे शुरू किया जायेगा। इसकी तिथि की घोषणा शीघ्र की जायेगी। कुश्ती लीग को इतना बडा़ बनाया जायेगा की पंजा कुश्ती विश्व पटल पर देखा जायेगा। पंजा कुश्ती लीग के लिए पंजीयन शुरू हो चुका है।

इस लीग मे पुरस्कार के रूप मे भारी रकम विजेता को हासिल होगा। प्रतियोगिता 22 राज्यों के 750 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहै है

इसी प्रतियोगिता  में भारतीय टीम का चयन किया जायेगा जो सितम्बर 2019 में रोमानिया में आयोजित विश्वकप स्पर्धा में खिलाड़ी भाग लेंगे। समारोह में स्वागत भाषण जीण् सुरेश पिल्लई ने व आभार प्रदर्शन कृष्णा साहू ने किया। समारोह में राष्ट्रीय अध्यक्ष हासिम रजा, श्रीकांत, एनबी लालसान, आलोम्पिक मुक्केबाज राजेंद्र प्रसाद, बशीर अहमद खान, बीएसपी के खेल अधिकारी  साई राम जाखड, ईवीमुरली, केदार चंद्र सारंगी, मुस्तफा उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button