सांसद,गृहमंत्री और विधायक जामा मस्जिद पहुंच दिये ईद की मुबारकबाद

भिलाई। पूरे देश के साथ साथ टवीनसिटी में भी बुधवार को हर्षोल्लास के साथ ईद का त्यौहार मनाई गई। इस दौरान सुबह जामा मस्जिद सेक्टर 6 में नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की बधाई देने नवनिर्वाचित सांसद विजय बधेल, प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक एवं महापौर देवेन्द्र यादव, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक भजन सिंह निरंकारी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष तुलसी साहू, कांग्रेस नेता इरफान खान, वायके सिंह, केशव चौबे सहित गायत्री परिवार के सदस्य और सिक्ख समाज के लोगों ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर जामा मस्जिद ट्रस्ट द्वारा मुबारकबाद देने आये सभी लोगों को सेवई खिलाकर उनके साथ खुशियां बांटी।

विजय बघेल की मुस्लिम समाज के लोगों ने की भूरि भूरि प्रशंसा
भिलाई सेक्टर 6 जामा मस्जिद में पहली बार भाजपा का कोई बड़ा नेता ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे। इससे पहले कभी भी कोई भाजपा का बडा नेता यहां नही आते थे। लेकिन नवनिर्चाचित सांसद विजय बघेल का व्यवहार ही अलग है, और यही व्यवहार का कारण है कि वे इस चुनाव में लगभग चार लाख वोटो से विजयी हुई। ईद के अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल सेक्टर 6 जामा मस्जिद पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। मुस्लिम समाज के लोगों ने विजय बघेल के जामा मस्जिद सेक्टर 6 पहुंचकर मुबारकबाद देने के लिए सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की और कहा विजय बघेल वास्तव में जाति धर्म से उपर उठकर प्रेम भाईचारा का संदेश देने का कार्य किया है।



