कोटा विधानसभा पहानंदा पुल के बगल धंसी सड़क, नदी में गिरने का खतरा, SDO, इंजिनियर सभी अवगत जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव ने मांगी तत्काल मरम्मत।

कोटा विधानसभा पहानंदा पुल के बगल धंसी सड़क, नदी में गिरने का खतरा, SDO, इंजिनियर सभी अवगत जनपद सदस्य रोहणी नेतु यादव ने मांगी तत्काल मरम्मत।
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट बिलासपुर/कोटा। जनपद पंचायत कोटा, तहसील बेलगहना के ग्राम पहानंदा स्थित पुल के बगल की सड़क बारिश में पूरी तरह धंस गई है। पुल के किनारे लगभग 4-5 फीट गहरा गड्ढा बन गया है। बगल में नदी में तेज बहाव चल रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी व इंजिनियर सभी अवगत हैं तत्पर हैं जनहित में तुरंत ही अपनी जिम्मेदारी निभाने में लगे हुए हैं आम जनता को किसी भी तरह का असुविधा का सामना करना ना पड़े।
मौके की स्थिति
फोटो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क का हिस्सा टूटकर नदी की तरफ धंस चुका है। आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए पत्थर रखे गए हैं, लेकिन रात में यह किसी के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। यह मार्ग दर्जनों गांवों को जोड़ता है।
प्रशासन से मांग
कोटा क्षेत्र क्रमांक 4 जनपद सदस्य श्रीमती रोहिणी नेतु यादव ने SDO जल संसाधन रतनपुर से फोन पर बात कर तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो ग्रामवासियों के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
क्षेत्र क्रमांक 04 कोनचरा की जनपद सदस्य श्रीमती रोहणी नेतु यादव ने स्पष्ट कहा कि बरसात में यह रास्ता पूरी तरह बंद हो जाएगा। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेकर सड़क और पुल के किनारे की मरम्मत करानी चाहिए।
ग्रामीणों ने कलेक्टर बिलासपुर से मांग की है कि दुर्घटना से पहले इस पुल का बगल वाला हिस्सा ठीक कराया जाए।


