छत्तीसगढ़
जरेली पंचायत में उपसरपंच पद पर नई विजय, अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुआ चुनाव

जरेली पंचायत में उपसरपंच पद पर नई विजय, अविश्वास प्रस्ताव के बाद हुआ चुनाव
भूपेंद्र साहू की रिपोर्ट तखतपुर विधानसभा आज ग्राम पंचायत जरेली में उपसरपंच के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव के बाद नए उपसरपंच पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव में विजयी हुए प्रत्याशी को ग्राम पंचायत के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों और पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में बधाई दी गई।
ग्राम पंचायत भवन जरेली में उपस्थित पंचायत सदस्य, महिलाएं और पुलिस अधिकारी शामिल रहे।
ग्रामवासियों ने नव-निर्वाचित उपसरपंच को विकास कार्यों में सहयोग का आश्वासन दिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं ।


