छत्तीसगढ़

कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री का जिम्मेदारी मणिकांत के कंधे पर The responsibility of Kawardha Block Congress Committee General Secretary on the shoulder of Manikanth

।। कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महामंत्री का जिम्मेदारी मणिकांत के कंधे पर ।।

।। कवर्धा न्यूज़ ।।

।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश भर में कांग्रेस कमेटी युवाओं के कंधे पर जिम्मेदारी देकर अच्छे परिणाम लाना चाहता है इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नीलकंठ चंद्रवंशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष होली राम साहू सुधीर दुबे के अनुशंसा पर बटूराकछार निवासी मणिकांत त्रिपाठी को उनके पार्टी के प्रति निष्ठा एवं विभिन्न क्षेत्रों में बहुत ही अच्छे परिणाम को लेकर साथ ही साथ युवाओं के कंधे में विभिन्न जिम्मेदारी सौंपने की कड़ी में भी उन्हें कवर्धा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के पद से नवाजा गया है। साथ ही पूर्व में उन्हें जिला पशु क्रूरता निवारण समिति के सदस्य भी बनाया गया है इसके लिए मणिकांत त्रिपाठी ने कहा की पार्टी ने जो मुझ पर भरोसा जताया है, जो जिम्मेदारी मुझे सौंपा है, उसमें मैं शत प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करूंगा, पार्टी के लिए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करूंगा। उनके महामंत्री बनने पर कांग्रेस कमेटी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उन्हें बधाई प्रेषित किए जिसमे सत्येंद्र वर्मा,किरण शर्मा,टीकम शर्मा, गोपाल चंद्रवंशी, टूकेश्वर साहू, डॉ. राजेंद्र चंद्रवंशी आदि लोगो ने बढ़ाई दी।।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button