Uncategorized

रायपुर : भोरमदेव आजीविका परिसर से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आर्थिक स्वालंबन: श्री अकबर

रायपुर, 13 अक्टूबर 2020

कवर्धा शहर से 12 किमी की दूरी पर विकासखण्ड बोड़ला के ग्राम पंचायत राजानवागांव में बनाये गये भोरमदेव आजीविका परिसर (मल्टी यूटीलिटी सेन्टर) का लोकार्पण छत्तीसगढ़ शासन के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण एवं विधि-विधायी कार्य विभाग और विधायक कवर्धा श्री मोहम्मद अकबर के द्वारा किया गया। मंत्री द्वारा लोकार्पण किये गए भोरमदेव आजीविका परिसर को जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के विकास हेतु नयी कल्पना के साथ तैयार किया गया है, जिसमें सब्जी-भाजी उत्पादन के साथ दोना पत्तल निर्माण, प्रिंटिंग प्रेस, क्लीनिंग हर्बल निर्माण, मसाला उघोग, आचार पापड़ निर्माण, पेपर बैग के साथ मछली पालन सहित अनेक आर्थिक गतिविधियां ग्रामीण महिलाओं के द्वारा समूह के माध्यम से संचालित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान‘ के तहत भोरमदेव आजीविका परिसर सें ग्रामीण महिलाओं को बड़ी मात्रा में नियमित रोजगार एवं आजीविका का साधन प्राप्त हुआ है।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button