Uncategorized

मिल मुंशी से 70 लाख की लूट , लुटेरे फरार , तलाश में जुटी पुलिस , नाकेबंदी कर सघन चेकिंग जारी

मिल मुंशी से 70 लाख की लूट , लुटेरे फरार , तलाश में जुटी पुलिस , नाकेबंदी कर सघन चेकिंग जारी

कवर्धा / छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में गुरुवार की सुबह कुंडा इलाके में लूट की एक बड़ी वारदात हुई हैं | मिली जानकारी के अनुसार एक ऱाईस मिल का मुनीम कुंडा के रास्ते 70 लाख रुपये लेकर बिलासपुर जा रहा था | इसी बीच एक मोटरसाइकिल में सवार दो लोगों ने मुनीम के आंख में मिर्च पाउडर झोंककर कट्टे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया | वारदात को अंजाम देने के बाद लूटरे मौके से फरार हो गए | घटना की पुष्टि करते दुर्ग रेंज आईजी विवेकानंद सिन्हा ने की है |

इधर वारदात की ख़बर के बाद राजनांदगांव जिला समेत सीमावर्ती जिले में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है | घटना की सूचना मिलते ही आईजी विवेकानंद सिन्हा मौके के लिए रवाना हो गए हैं|

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button