भाजपाइयों ने किया निगम में तैनात सुरक्षा कर्मियों का सम्मान

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी भिलाई के जिलाध्यक्ष सांवलाराम डहरे के निर्देश पर भाजपा जला भिलाई द्वारा निरंतर नगर के कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया जा रहा है। नगर के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ , पुलिस कर्मियों, बैंक कर्मियों के सम्मान के पश्चात आज इस कड़ी में भिलाई नगर निगम में कार्यरत समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी के तरफ से जिला कोषाध्यक्ष अर्जुन सचदेव, जिला मंत्री पुरषोत्तम देवांगन एवं भाजपा सुपेला मंडल के अध्यक्ष विजय जायसवाल के द्वारा समस्त सुरक्षा कर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं सम्मान पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कोरोना जैसी महामारी के खिलाफ अपनी जान एवं परिवार की चिंता ना करते हुए डटकर मुकाबला कर रहे एवं संपूर्ण नगर की सजग चौकीदारी कर रहे सुरक्षा कर्मियों ने अपने सम्मान पर अत्यंत प्रसन्नता जताई। इस अवसर पर बहादुर सिंह, नीलकंठ बघेल, चोवाराम तुरकाने, चैन दास टंडन, मनोज कुमार साहू, हेमेंद्र बंजारे, मनीष मारकंडे, महेश शुक्ला, राम लखन ठाकुर, अभिषेक डहरिया, ठाकुर राम मांडले समेत बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों ने अपने सम्मान के प्रति आभार प्रदर्शित किया।