Uncategorized

दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य दीवाली स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।*

*दुर्ग-पटना-दुर्ग के मध्य दीवाली स्पेशल ट्रेन की सुविधा ।*
*दीवाली के दौरान रेल यात्रियों को स्पेशल ट्रेन में मिलेगी अधिकाधिक कन्फर्म सीट की सुविधा ।*

छत्तीसगढ़ बिलासपुर भूपेंद्र साहू ब्यूरो रिपोर्ट
बिलासपुर – 24 अक्टूबर’ 2024
दीवाली त्यौहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़भाड़ को कम करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्ग एवं पटना के मध्य 01 फेरे के लिए दीवाली स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है ।

यह ट्रेन दुर्ग से पटना के लिए 08793 नंबर के साथ दिनांक 28 अक्टूबर’ 2024 को रवाना होगी । इसी प्रकार पटना से दुर्ग के लिए 08794 नंबर के साथ दिनांक 29 अक्टूबर’ 2024 को चलेगी।

इस ट्रेन में 02 एसएलआर/एसएलआरडी, 04 सामान्य, 10 शयनयान, 02 एसी-3, 02 एसी-2 सहित 20 कोच रहेगी ।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button