खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग भिलाई

नशामुक्ति के लिए भरा जाएगा संकल्प पत्र

भिलाई। नशापान की प्रवृत्ति की रोकथाम तथा समाज में नशामुक्ति के पक्ष में सकारात्मक वातावरण निर्मित करने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा नशा मुक्ति हेतु जन जागरूकता के लिए संकल्प पत्र भराया जाना है। जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश के तहत नशा पीड़ितो की संख्या में सतत वृद्धि को रोकथाम के लिए समुदाय में जागरूकता सृजन करना किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए 26 जून को भिलाई निगम प्रशासन द्वारा संकल्प पत्र भरवाया जाएगा। संकल्प पत्र में नशापान से मानसिक असंतुल की स्थिति बनती है और कार्य करने की क्षमता कम होने के साथ व्यक्ति भ्रमित हो जाता है। नशापान से शारीरिक एवं मानसिक गंभीर व्याधियां होती है तथा सामाजिक प्रतिष्ठा कम होती है। नशापान से पारिवारिक सुख समृद्धि का अंत होता है बढ़ते नशापान से हमारा वातावरण प्रदूषित हो रहा है, इन सब बिंदुओं को लेकर नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा संकल्प पत्र भराया जाएगा।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button