छत्तीसगढ़
जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को मिलेगा व्यापक स्वरूप -श्री राजेश छेदावी

जनभागीदारी से सेवा संकल्प अभियान को मिलेगा व्यापक स्वरूप -श्री राजेश छेदावी
कवर्धा, 12 सितंबर 2026। प्रांतीय सचिव जनजातीय गौरव समाज श्री राजेश छेदावी ने जिले के नागरिकों एवं सामाजिक संगठनों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी से सेवा एवं जनकल्याण की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सेवा केवल किसी एक व्यक्ति या संस्था का दायित्व नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनजातीय समाज सहित सभी वर्गों से अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनने और सेवा के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का आग्रह किया।




