छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने कबीरधाम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं विद्यार्थियों से अभियान से जुड़ने की अपील की

सेवा संकल्प अभियान में जिलेवासियों की अधिक से अधिक सहभागिता आवश्यक: कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति

कलेक्टर ने कबीरधाम के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों एवं विद्यार्थियों से अभियान से जुड़ने की अपील की

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। कबीरधाम जिले में 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों, युवाओं, माताओं-बहनों तथा विद्यार्थियों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनने की अपील की है।
कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा गाथा’, ‘आंगन का उत्सव’, ‘सेवा मेरा योगदान’ तथा ‘सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन गतिविधियों के माध्यम से जिले में सेवा भावना, जनभागीदारी एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
कलेक्टर ने कहा कि अभियान की सफलता केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं, विद्यार्थियों, मातृशक्ति, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जिले के सभी नागरिकों से अपनी क्षमता और रुचि के अनुरूप सेवा गतिविधियों में सहभागी बनने का आग्रह किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button