छत्तीसगढ़

सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़े युवा – कु. छोटी मेहरा

सेवा और समर्पण की भावना से आगे बढ़े युवा – कु. छोटी मेहरा

कवर्धा, 12 सितंबर 2026। पैरा एथलेटिक खिलाड़ी कु. छोटी मेहरा ने जिले के युवाओं, विद्यार्थियों एवं नागरिकों से 17 सितंबर से प्रारंभ होने वाले सेवा संकल्प अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के साथ समाज के प्रति सेवा और जिम्मेदारी की भावना भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान सभी वर्गों को एक साथ जोड़ने का अवसर है। उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा का उपयोग समाजहित के कार्यों में करने तथा अभियान की विभिन्न गतिविधियों में सहभागी बनकर सेवा और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने का आग्रह किया।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button