छत्तीसगढ़

दिनाँक 12 सितम्बर 2021 को कवर्धा में सम्पन्न हुई।It was completed on 12th September 2021 in Kawardha.

*बैठक कार्यवाही विवरण*

आदित्य शाकद्वीपीय युवा कल्याण समिति के कोर ग्रुप की बैठक कल दिनाँक 12 सितम्बर 2021 को कवर्धा में सम्पन्न हुई।
उक्त बैठक श्री बलदाऊ प्रसाद शर्मा, (वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी) के निवासस्थल में समिति के सक्रिय सदस्य श्री दुष्यंत शर्मा के तत्वावधान में रखी गई थी। बैठक में निम्नलिखित बिंदुओं पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किया गया–

1* समिति के द्वारा समाज के पांच वरिष्ठों को मार्गदर्शक बनाने की योजना बनाई गई। जिनकी सहमति प्राप्त की जा चुकी है। आगामी बैठक में उनका स्वागत किया जाना तय किया गया।

2* समिति के विगत 5 वर्ष के कार्यकाल के आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर पूर्व कोषाध्यक्ष के द्वारा नवीन कोषाध्यक्ष को कार्यभार प्रदान किया गया।

3* समिति द्वारा *सामाजिक शैक्षणिक क्रियाकलापों* का ऑनलाइन माध्यम से क्रियान्वयन किया जाना तय हुआ था, जिसमें अभी तक लगभग 100 छात्रों और विषय शिक्षकों ने अपनी अध्ययन व अध्यापन में रुचि दिखाई है। अस्तु इस कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ दिनाँक 29 सितम्बर 2021 से किया जाना तय हुआ है।

4* ऑनलाइन गतिविधि से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 28 सितम्बर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया। अतः इक्छुक सदस्य अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

5* कार्यकारी सदस्यों के चयन एवं वार्षिक कैलेंडर निर्माण की प्रक्रिया आगामी बैठक तक पूर्ण करने की योजना बनाई गई।

6* समिति के विभिन्न गतिविधियों एवं क्रियाकलापों का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया। जिससे अधिक से अधिक सामाजिक जनों को इसका लाभ प्राप्त हो सके।

*उक्त बैठक में समिति के अध्यक्ष -श्री नीलभद्र शर्मा, महामंत्री- श्री रविन्द्र शर्मा, संरक्षक- श्री संतोष शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष -श्री दिव्यप्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष -श्री मारुतीशरण शर्मा,परामर्शदात्री समूह से -श्री प्रफुल्ल शर्मा, सचिव- विवेक शर्मा, सह सचिव श्री विनय पाठक, कोषाध्यक्ष -श्री कृष्णदेव शर्मा, सह कोषाध्यक्ष -श्री पारसमणी शर्मा, सूचना प्रसारण विभाग से प्रमुख- श्री शुभम शर्मा, सहायक -श्री संजय शर्मा, श्री तुषार शर्मा, श्री राघवेंद्र शर्मा के साथ समिति के सक्रिय सदस्य श्री दुष्यंत शर्मा, श्री रामसनेही शर्मा एवं श्री सत्यम शर्मा जी उपस्थित थे*।

प्रेषक
*आ0शा0यु0क0समिति छ0ग0*

Related Articles

Back to top button