देश दुनिया

राशन दुकानदारों को दी गई जानकारी

चाईबासा| खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं विभाग द्वारा संचालित जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को प्रशिक्षण देने का सिलसिला शनिवार से शुरू हो गया। प्रशिक्षण का कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्रखंडों में बारी बारी से आगामी 18 फरवरी तक राशन दुकानदारों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को तांतनगर, मंझारी, कुमारडुंगी एवं मझगांव प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तांतनगर व मंझारी प्रशिक्षक के रूप में खूंटपानी प्रखंड के एमओ सुशील कांडिर एवं ई-पोश टीएसइ तपन कुमार महतो शामिल हुए। जबकि कुमारडुंगी एवं मझगांव में ई-पोश टीएसइ सुप्रितम कुमार एवं संगीता वर्मा शामिल थे।

सबका संदेश

2004 से पत्रकारिता से जुड़े,2010 से भारत सरकार अखबार संपादक, पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष 2019,25से अब तक, 2011 से समाज के जिलाध्यक्ष अब तक

Related Articles

Back to top button